फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भीषण गर्मी से बढ़ी इलेक्ट्रानिक बाजार की रौनक, एसी-कूलर और पंखों की मांग में बढ़ोतरी

Mon, 25 May 2026 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोगों ने राहत पाने के लिए इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीदारी तेज कर दी है। इलेक्ट्रानिक बाजारों में इन दिनों एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों का आना- जाना लगा रहता है।


तापमान लगातार बढ़ने के कारण लोग अपने घरों और दुकानों में ठंडक के इंतजाम करने में जुट गए हैं। खासकर चार्जिंग पंखों और कूलरों की मांग सबसे अधिक बढ़ी है। बिजली कटौती के बीच बैटरी बैकअप वाले उपकरणों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्थानीय बाजारों में एसी, फ्रिज और एयर कंडीशनर की कीमतों में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। एसी और फ्रिज खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार एक दिन में कम से कम 30 से 35 ग्राहक दुकान पर आते हैं और यदि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ी तो बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान की बिक्री और तेज हो सकती है।
विज्ञापन


चार्जिंग पंखे बने पहली पसंद
चार्जिंग पंखे की मांग में अप्रत्याशित तेजी देखी जा रही है। बिजली कटौती को देखते हुए लोग इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं। ये पंखे पोर्टेबल होने के साथ- साथ किफायती भी हैं।

उपकरणों की शुरुआती और अधिकतम कीमतें

रेफ्रिजरेटर - 8,500 से 1,00,000 रुपये तक
कूलर - 1,800 से 35,000 रुपये तक
पंखा - 900 से 3,000 रुपये तक


भीषण गर्मी के चलते इस बार एसी, कूलर और पंखों की बिक्री में काफी तेजी देखने को मिल रही है। बिजली कटौती के कारण लोग बैटरी बैकअप वाले उपकरण ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

- राजकुमार शर्मा, स्थानीय दुकानदार।

एसी और फ्रिज की कीमतों में थोड़ा इजाफा हुआ है, लेकिन ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ। खासकर पोर्टेबल चार्जिंग पंखे अपनी सुविधा के कारण काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
- संदीप, स्थानीय दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें