रामनगर। पिंगर गांव में एक ऑटो हादसे का शिकार हो गया। ऑटो में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त ऑटो में कोई भी यात्री नहीं बैठा था। ऑटो पूरी तरह जल गया।
ऑटो के चालक मनोज कुमार ने बताया रविवार को माडता गांव अपने घर से सुबह नौ बजे परिवार को लेकर पिंगर माता के दर्शन के लिए गया था। दरबार के नीचे मार्ग पर दोपहर एक बजे पहुंचा। ऑटो मार्ग के किनारे लगाकर परिवार सहित दर्शन करने के लिए पैदल निकल गए। जैसे ही मैं और मेरी बेटी पिंगर माता के दर्शन करके बाहर आए। अचानक एक व्यक्ति ने दरबार आकर यात्री ऑटो में आग लगने की सूचना दी।
चालक ने बताया ऑटो के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है इसलिए ऑटो को आग लगी है। उन्होंने बताया कि पंद्रह दिन पहले एक व्यक्ति ने कस्बे के बस अड्डे पर मेरे साथ मार मारपीट की थी और उसने मुझे धमकाया भी था। चालक ने रामनगर पुलिस से न्याय की मांग की है।