फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में भी यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उधमपुर में यात्री वाहनों के फिटनेस प्रणाम पत्र जारी नहीं होने पर रामनगर मेटाडोर यूनियन तथा बस यूनियन यात्री वाहनों के चालक सह चालको ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह मेटाडोर यूनियन के प्रधान उत्तम सिंह तथा बस यूनियन के मैनेजर देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे के बस अड्डे पर प्रदर्शन किया गया। प्रधान ने बताया जिला उधमपुर के अंतर्गत पड़ने सभी कमर्शियल यात्री वाहनों के फिटनेस प्रणाम के लिए जम्मू में वाहनों की पासिंग करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देश का कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि जिस जिले के यात्री वाहन हैं उन्हें उसी जिले में यात्री वाहनों के सर्टिफिकेट जारी करने का प्रावधान होना चाहिए। यात्री वाहनों के प्रणाम पत्र पाने के लिए जम्मू में वाहन लेकर जाने से समय के साथ-साथ पैसों की भी बर्बादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें