फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर और पैंथल क्लब ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया

विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रामनगर। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्यारहवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। इस मुकाबले में रामनगर क्रिकेट क्लब और पैंथल क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच अंतिम कड़ा मुकाबला रविवार को होगा।
विज्ञापन

कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार चार टीमों के दो सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला रामनगर क्रिकेट क्लब और लाटी के बीच हुआ। रामनगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इस टीम के खिलाड़ियों ने पंद्रह ओवरो में नौ विकेट खोकर 150 रनों का लक्ष्य रखा। इसी टीम के खिलाड़ी निखिल की बल्लेबाजी तूफानी रही। खिलाड़ी ने सिर्फ 13 गेंदो में अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को विजय दिलवाई।
रामनगर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों का के दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाटी क्रिकेट क्लब की टीम पंद्रह ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना पाई। रामनगर क्रिकेट क्लब 33 रने के साथ जीत दर्ज कर अंतिम मुकाबले में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ब्लैक पैंथर क्रिकेट क्लब पटनीटॉप और पैंथल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। ब्लैक पैंथर 13.3 ओवर में दस विकेट गंवाकर 84 रन ही बना पाई। दूसरी और पैंथल क्रिकेट क्लब ने 13.2 ओवर में छह विकेट खोकर मैच पर कब्जा जमा लिया।
संयोजक साहिल सिंह ने बताया रविवार सुबह ग्यारह बजे रामनगर क्रिकेट क्लब और पैंथल क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबला होगा। मुकाबला बीस ओवरों का होगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 40000 इनाम रखा गया है। विजेता को 25000 और उपविजेता को 15000 नगद राशि दी जाएगी। साथ में स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें