फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू में बाबा धन्ना जाट का मंदिर बनाया जाएगा

विज्ञापन
जाट सम्मेलन में शामिल जेके यूटी के जाट नेता चौधरी शमशेर सिंह व अन्य - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
उधमपुर। सियाल जट्टां क्षेत्र में शनिवार को एक दिवसीय जाट सम्मेलन कराया गया। इसमें प्रदेश के जाट नेता चौधरी शमशेर सिंह मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जाट समुदाय को एकजुट करना था।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में जम्मू में बाबा धन्ना जाट का मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने जाट युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्राइवेट नौकरी दिलाने में मदद करने का भी वादा किया। घोषणा की कि दूरदराज के इलाकों से जम्मू में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों के लिए एक जाट हॉस्टल बनाया जाएगा। जो छात्र पढ़ाई या किसी अन्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जाट नेताओं में मनोहर चौधरी, प्रदीप चौधरी, अशोक चौधरी, अश्विनी चौधरी और सोनू चौधरी ने भी विचार रखे। चौधरी शमशेर ने उधमपुर के एक स्थानीय युवा अमित चौधरी को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। मंच सचिव मंगल सिंह चौधरी ने जम्मू से आए जाट नेताओं का स्वागत और सम्मान किया। इस माैके पर शिक्षक अमित चौधरी, पूर्व नायब सरपंच मोहिंदर चौधरी, सतवीर सिंह, कुलदीप चौधरी, शामवीर चौधरी, करनैल सिंह और गोपाल चौधरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें