फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे में धुत बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील की पंचायत तागण इलाके में एक कल योगी बेटे खेमराज ने अपनी मां पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में मां के सिर पर गहरी चोटें पहुंची है। महिला की पहचान दुर्गा देवी पत्नी गोरी चंद आयु 65 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बड़े बेटे की बहु नीलम देवी ने बताया देवर खेमराज हर रोज रात के समय नशे में धुत होकर घर पर बुजुर्ग मां-बाप को तंग करता रहता है। बुधवार रात नो बजे घर पर आया और मां बाप के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने दराट के साथ मां के सिर पर हमला कर दिया। जिससे सिर पर गहरी चोटें पहुंची है। रात को ही परिवार के अन्य सदस्यों ने घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचा। वीरवार दोपहर चार बजे महिला की हालत स्थिर होने पर अस्पताल से छुट्टी देकर महिला को घर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी खेमराज अपने मां पिता पर पिछले पांच वर्षों से अत्याचार कर रहा है। पिता गोरी चंद ने बताया खेमराज मेरा छोटा बेटा है। हर रोज रात के समय नशे में धुत होकर घर आता है और हम दोनों से झगड़ता रहता है। हमारे से पैसे भी मांगते हैं। हम दोनों बुजुर्ग हैं बेटे को कहां से पैसे लाकर दे। बुधवार रात के समय उसने अपनी मां पर हमला किया जिससे उसके सिर पर गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि घटना के आधार पर अस्पताल में एमएलसी दर्ज की गई है लेकिन अब तक परिवार की ओर से थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें