फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पंचायत दिहाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय महिला का शव घर से कुछ कदम दूर पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान निशा देवी पत्नी स्वर्ण सिंह (पूर्व सरपंच) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्वर्ण सिंह ने बताया कि पत्नी की तबीयत कुछ दिन से खराब थी। उसका इलाज करवाने के लिए जम्मू गए थे। मंगलवार रात आठ बजे घर पहुंचे थे। पत्नी ने उसे कहा कि थकावट हो गई है इसलिए आप खाना बना दो और मुझे भी खिला दो। इसके बाद दोनों खिचड़ी खाई। सोने की तैयारी करने ही लगे थे कि पत्नी कमरे से बाहर चली गई। पांच मिनट इंतजार करने के बाद पत्नी को आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। खुद पत्नी को बाहर देखने चला गया तो न रसोई और न ही बाथरूम में वह मिली। घर से थोड़ी आगे गया तो पत्नी पेड़ पर लटकी थी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को रामनगर उपजिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें