आंगनबाड़ी क्रेच केंद्र का उद्घाटन करती एसडीम स्वाति शिमर।
- फोटो : ramnagar news
रामनगर। मिशन शक्ति की पालना योजना के अंतर्गत जिला उधमपुर की तहसील रामनगर के वार्ड नंबर एक आंगनबाड़ी सेंटर में शिशुगृह की (क्रेच) की स्थापना की गई।
वीरवार सुबह ग्यारह बजे उद्घाटन एसडीम स्वाति शिमर ने किया। इस अवसर पर सीडीपीओ रामनगर पल्लवी गुप्ता मौजूद रहीं। एसडीम ने कहा, शिशुगृह की स्थापना का उद्देश्य 6 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों के व्यापक विकास और कामकाजी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक सहायक वातावरण प्रदान करना है।
यह क्रेच कामकाजी महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल करने की सुविधा प्रदान करेगा। क्रेच में बच्चों को उचित देखभाल,पोषण और प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त होगी। एसडीम ने शिशुगृह की स्थापना के लिए सीडीपीओ रामनगर और पोषण विभाग की पहल की सराहना की।