उपायुक्त किश्तवाड़ ने कृषी उद्यमियों को वितरित किए माइक्रो एटीएम और बायोमेट्रिक उपकरण।
- फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को कृषि विभाग की तरफ से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषि उद्यमियों को 10 माइक्रो एटीएम और बायोमेट्रिक उपकरण वितरित किए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि उद्यमियों की डिजिटल सेवाओं को सशक्त बनाना और किसानों को घर-घर सेवाएं उपलब्ध कराने की उनकी क्षमता को बढ़ाना था। माइक्रो एटीएम और बायोमेट्रिक उपकरणों के वितरण से कृषि उद्यमियों को डिजिटल लेन-देन, लाभार्थियों की पहचान सत्यापन तथा विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत समयबद्ध सेवा प्रदान करने में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर उपायुक्त किश्तवाड़ ने कृषि विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल साधनों का उपयोग किसानों के हित में एक बड़ा कदम है।