फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खनेड में ऑटो चालकों ने यात्री बस को एक घंटे तक रोका, पुलिस ने हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के खनेड इलाके में यात्री बस का रास्ता ऑटो चालकों ने एक घंटे तक रोके रखा। इस दौरान बस में बैठे सभी यात्रियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर जाकर सभी ऑटो चालकों को मार्ग से हटवा कर बस को आगे रवाना किया।
विज्ञापन

बस में बैठे यात्री उमरदीन बाबजादा, मोहम्मद शबीर, मोहम्मद अमीम, रत्न चंद, आबिद हुसैन व अन्य ने बताया कि उधमपुर से खनेड के लिए सीधी बस सेवा पिछले कुछ दिनों से चल रही है लेकिन बसंतगढ़ से खनेड तक यात्री ऑटो के चालक बस को चलने नहीं दे रहे हैं, हालांकि सोमवार सुबह यात्री बस खनेड गांव से 6:45 बजे रवाना हुई। मात्र कुछ दूरी पर सरहेल पुल पर पहुंची तो 6 के करीब ऑटो चालकों ने यात्री बस के आगे अपने वाहन लगा दिए और यात्री परमिट के बारे में पूछने लगे। इस दौरान एक घंटे तक यात्री बस को रोक कर रखा। इसकी सूचना बसंतगढ़ पुलिस को मिली तो पुलिस ने सभी ऑटो चालकों को मार्ग से हटवा कर यात्री बस को रवाना किया। बस में बैठे यात्रियों ने बताया जबसे बस सेवा बहाल हुई है ऑटो वाले इस यात्री बस को चलने नहीं दे रहे हैं। यात्री बस चलने से दुकानदार तथा यात्रियों को रामनगर से उधमपुर तक सीधी बस सेवा मिली है। यात्रियों ने एआरटीओ उधमपुर से मांग की कि अगर दोबारा यात्री बस सेवा को रोकने का प्रयास किया गया तो इन ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें