फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लंबित मांगों को लेकर डेलीवेजर संघर्ष समिति का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ऑल जेएंडके डेलीवेजर संघर्ष समिति की ओर से शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में लंबित मांगों को लेकर बैठक और प्रदर्शन किया गया। इसमें मिड डे मील कुक, लैंड डोनर, सीपी वर्कर और आशा वर्करों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, मानदेय में बढ़ोतरी और लंबे समय से बकाया वेतन जारी करने की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 20 दिसंबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो व्यापक आंदोलन शुरू कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

इस मौके पर ऑल जेएंडके डेलीवेजर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सन्नी कांत चिब ने कहा कि मिड डे मील कुक, आशा वर्कर, सीपी वर्कर और लैंड डोनर सहित विभिन्न वर्गों के कर्मचारी पिछले कई वर्षों से मानदेय बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति देने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय केवल आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर आज शहीद भगत सिंह पार्क में बैठक आयोजित कर भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया है। समिति की ओर से प्रस्ताव तैयार कर सरकार को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया जा रहा है कि 20 दिसंबर से पहले उनकी मांगें पूरी की जाएं। ऐसा नहीं होने पर सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें