उधमपुर। क्यालू, पचियाला और गुड़कन बिरादरी की वार्षिक मेल 24 नवंबर को देवस्थान बाबा भोला देवता, जगानू में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिरादरी के सदस्य परिवारों सहित शामिल होंगे।
विज्ञापन
एडवोकेट राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक मेल के दौरान सुबह हवन यज्ञ का आयोजन होगा। हवन की पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा तथा भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बिरादरी के सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित समय पर देवस्थान पहुंचकर वार्षिक मेल में भाग लें और बाबा भोला देवता का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करें।