फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीआरपीएफ की फुटबॉल प्रतियोगिता में 126वीं बटालियन बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। सीआरपीएफ की 6वीं वाहिनी की ओर से 17 नवंबर से 20 नवंबर तक श्रेष्ठ ग्रुप केंद्र/बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन धीरती धरौर स्थित परिसर के खेल मैदान में किया गया। इसमें 126वीं बटालियन ने चैंपियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुप केंद्रों एवं बटालियनों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया और खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 नवंबर को 6वीं बटालियन के कमांडेंट प्रदीप कुमार गिरि गोस्वामी ने किया। इस प्रतियोगिता में ग्रुप केंद्र जम्मू, हीरानगर सहित अन्य बटालियन की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने मैदान में बेहतर तालमेल, अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 126वीं बटालियन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 33वीं बटालियन की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि 160वीं बटालियन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान 126वीं बटालियन के सिपाही/चालक कोमल लुगुन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में कुल पांच गोल दागकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें