फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मियां बाग-लोअर स्याल सड़क की बदहाली को लेकर यूईईडी और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के समीप पंचायत काशीराह में मियां बाग से लोअर स्याल तक जाने वाले मुख्य मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों ने यूईईडी और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों विभागों के प्रति रोष जताते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पवन सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि मियां बाग से लोअर स्याल तक करीब 500 मीटर सड़क लगभग चार साल पहले यूईईडी विभाग द्वारा सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गई थी। लेकिन पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई। इसके चलते स्थानीय निवासियों और राहगीरों को रोजाना आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी किए जाने की जानकारी दी गई है लेकिन इसके बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर चार साल बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत क्यों नहीं की गई। अब टेंडर होने के बावजूद निर्माण कार्य में देरी परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू नहीं किया गया तो वे संबंधित कार्यालयों का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को रोजाना हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें