रामबन में जिला स्तरीय स्वीप प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई चुनावी जागरूकता, सूच
रामबन। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव में एसोसिएशन के तीन प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के लिए मतदान होगा। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला बार एसोसिएशन रामबन के परिसर में होगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में बार एसोसिएशन के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की उम्मीद है। सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एसोसिएशन के आगामी कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।