फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. जैस्मीन कौर शुक्रवार को अपने आधिकारिक दौरे के तहत उधमपुर पहुंचीं। यहां इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके दौरे के दौरान क्लब की ओर से समाज सेवा, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर क्लब ने सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों को दो व्हीलचेयर भेंट की गईं। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य शारीरिक रूप से असमर्थ व्यक्तियों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग देना था। क्लब की इस पहल को जरूरतमंदों की सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

वहीं महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम को लेकर एमएच चौक, उधमपुर में एक जागरूकता होर्डिंग भी स्थापित किया गया। इसके माध्यम से समाज को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। क्लब का उद्देश्य इस पहल के जरिए लोगों को जागरूक करना और महिला सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. जैस्मीन कौर ने क्लब सदस्यों द्वारा समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के लिए सेवा भावना, आपसी सहयोग और एकजुटता बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सदस्यों को महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

क्लब अध्यक्ष हरजीत कौर ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का स्वागत करते हुए क्लब की ओर से संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और चल रही परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। अंत में सभी सदस्यों ने इनर व्हील के मूल आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा एक सुरक्षित, समानतापूर्ण, संवेदनशील और सशक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें