फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा, 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में एग्रीस्टैक के तहत चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक बैठक जिला उपायुक्त उधमपुर मिंगा शेरपा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कार्य में तेजी लाने और इसे 15 सितंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य व्यवस्थित, सटीक और समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन सर्वे की प्रगति की समीक्षा करने तथा फील्ड स्तर पर कार्यान्वयन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और कमियों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के सभी गांवों और कृषि भूमि के प्रत्येक भू-भाग को सर्वे में शामिल करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, फील्ड कर्मचारियों को निर्धारित डिजिटल प्रक्रिया के तहत उचित फील्ड सत्यापन के बाद फसलों से संबंधित विवरण को सही एवं सटीक रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के साथ-साथ आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाए रखना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें