फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कैंबल डंगा में 43 कनाल जमीन पर जल्द विकसित होगा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रामीण इलाकों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मंच उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत जिब थाती के सुनाड़ी पटवार हलका हरतयान के कैंबल डंगा में जल्द ही खेल मैदान विकसित किया जाएगा। मैदान के विकास पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के आरएंडबी डिवीजन उधमपुर ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। विभाग ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 90 दिन की समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन


प्रस्तावित खेल मैदान के लिए करीब 43 कनाल राज्य भूमि का चयन किया गया है। यहां मैदान की जमीन को तैयार करने के साथ आवश्यक सिविल कार्य और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खेल मैदान तैयार होने के बाद क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों के अभ्यास के लिए बेहतर और निर्धारित स्थान उपलब्ध होगा।

ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान की सुविधा मिलने से स्थानीय युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली बच्चे और युवा हैं, लेकिन उचित खेल मैदान के अभाव में उन्हें अभ्यास के लिए परेशानी होती थी। मैदान विकसित होने के बाद इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। निर्मल सिंह, आशुतोष शर्मा, सुनील पराशर, विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से युवाओं के लिए व्यवस्थित खेल मैदान की जरूरत महसूस की जा रही थी। मैदान बनने से बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं, सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी दौड़ और अन्य शारीरिक अभ्यास के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

कोट
खेल मैदान के लिए जमीन का चयन होने के बाद निर्माण कार्य का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को कार्य सौंपकर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें