फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में पहली बार सेना ने प्रदर्शित किए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारतीय सेना ने पहली बार अपने हथियारों और सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में लोगों को सेना की ताकत और आधुनिक सैन्य साजो-सामान को करीब से देखने का दुर्लभ अवसर मिला।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त मिंगा शेरपा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेना के अधिकारियों से विभिन्न हथियारों एवं उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन ने समारोह में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें