फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानसर में जन शिकायत निवारण शिविर लगाकर डीसी ने सुनी जन-समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उपायुक्त मिंगा शेरपा ने ब्लॉक मजालता के दौरे के दौरान मानसर में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जन संपर्क कार्यक्रम में पूर्व पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के प्रतिनिधियों और आसपास की पंचायतों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने तथा अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने, मानसर में नए पार्क और स्टेडियम के विकास तथा मानसर झील में नौकाओं की संख्या बढ़ाने और शिकारा सेवा शुरू करने जैसी मांगें उठाईं। डीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जवाबदेह, पारदर्शी और जन केंद्रित शासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें