फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुई क्षेत्र में ऑटो पलटने से 14 वर्षीय बालक घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के साथ लगते सुई क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा के पलट जाने से 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सहायता से घायल को तत्काल जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल बालक की पहचान रोमी निवासी क्रिश्चियन कॉलोनी, उधमपुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चिनैनी का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोमी दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे एक परिचित ऑटो चालक मिल गया, जिसने उसे अपने ऑटो में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्भाग्यवश, घर पहुंचने से पहले ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बालक घायल हो गया। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें