फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका घाट श्मशान घाट के पुनर्निर्माण के लिए 127.27 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के ऐतिहासिक देविका घाट पर प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए श्मशान घाट के पुनर्निर्माण के लिए प्रशासन ने 127.27 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इस फैसले को जनहित और लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल बरसात में आई प्राकृतिक आपदा के कारण देविका घाट स्थित श्मशान घाट को काफी नुकसान पहुंचा था। इससे अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब प्रशासन की ओर से मंजूरी मिलने के बाद पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि देविका घाट धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में श्मशान घाट का पुनर्निर्माण लंबे समय से लोगों की प्रमुख मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परियोजना के तहत घाट की संरचना को मजबूत बनाने, आवश्यक सुविधाओं के विकास तथा सुरक्षा उपायों को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-पवन गुप्ता, विधायक उधमपुर पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें