फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में बिछेगा सड़कों का जाल, बनेंगी 14 नई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधानसभा क्षेत्र रामनगर में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लगभग 82 किलोमीटर लंबी 14 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनके निर्माण की कुल लागत 175 करोड़ रुपये है। इससे दूरदराज क्षेत्रों की लगभग 8 हजार से अधिक आबादी के लिए आधुनिक सड़क सुविधा सुनिश्चित होगी। इससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनेगी।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के मुताबिक इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद गांव मुख्य मार्गों से सीधे जुड़ेंगे। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार तक पहुंच आसान होगी। स्थानीय लोग बाजारों और अन्य जरूरी केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगे और परिवहन लागत में भी कमी आएगी। बेहतर सड़क नेटवर्क क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और पर्यटन में सुधार लाएगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इन सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों की दिनचर्या में आसानी आएगी, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा भी मजबूत होगी। विशेष रूप से सैन्य और आतंकरोधी अभियानों में सहायक होगा। इसके अलावा ग्रामीणों का शहरी इलाकों की ओर पलायन भी कम होगा और स्थानीय रोजगार एवं व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
स्वीकृत सड़कें: ब्लॉकवार विवरण
डुडू ब्लॉक:
सड़क का नाम लंबाई लागत

1. कुडेरा डांडी से डीला बनी 13.5 किलोमीटर 29.06 करोड़
2. मलोती से औंधी थ्रोन वाया धरमल-अपर जलारी 11 किलोमीटर 23.68 करोड़
3. लौधरा से गबर लोलून 6 किलोमीटर 13.45 करोड़
कुलवंता ब्लॉक :
1. पदारका से रत्ती मित्ती 5 किलोमीटर 11.16 करोड़
2. पदारका से कलान वाया नाग देवता रेहनी 6 किलोमीटर 14.28 करोड़
परली धार ब्लॉक
1.परली धार में धीरण से दौंथ 3 किलोमीटर 6.47 करोड़
रामनगर ब्लॉक
1. मोटा दर्मन (माड़ता से लाखोड़) 6.72 किलोमीटर 14.70 करोड़
2. चिल्ल से बागोड़ 2 किलोमीटर 4.50 करोड़
3. बटयाड़ी से कराली 2 किलोमीटर 4.28 करोड़
4. सुल्लियां से घीरन 7.27 किलोमीटर 16.30 करोड़
चनूनता-डालसर ब्लॉक
1.चनूनता खास से नगरोटा पंजग्राईं-अपर खैल 4.5 किलोमीटर 10.68 करोड़
2. चनूनता खास से नगरोटा पंजग्राईं-पटठी गैर 1.6 किलोमीटर 3.77 करोड़
घोरडी ब्लॉक
1. घोरडी ब्लॉक में मजुआ से रसैन 5.9 किलोमीटर 14.03 करोड़ -
सड़क न होने से पेश आने वाली परेशानियां
मंगत राम, कुलदीप सिंह, विकास शर्मा, अनिल गुप्ता व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क न होने के कारण उनके गांव मुख्य सड़क नेटवर्क से जुड़े नहीं थे। इसके चलते गांव से मुख्य बाजार या अस्पताल तक पहुंचने में कई घंटे लग जाते थे। बारिश के मौसम में कीचड़ और भूस्खलन के कारण आवागमन लगभग असंभव हो जाता था। बच्चों की पढ़ाई और महिला स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती थी। स्कूल और अस्पताल जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। इन परेशानियों के चलते ग्रामीण बड़े शहरों की तरफ पलायन करने पर मजबूर थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की खुशी और उम्मीदें
सड़क निर्माण की मंजूरी के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब हमारे गांव मुख्य सड़कों से जुड़ जाएंगे। बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी और जीवन स्तर बेहतर होगा। पहली बार हमें सड़क से गांव तक सीधे आने-जाने की सुविधा मिलेगी। यह हमारे लिए जीवन बदल देने वाली योजना है। इससे स्थानीय व्यापार और कृषि गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इसके अलावा घंटों की पैदल आवाजाही से राहत मिलेगी।

कोट
इन सड़कों के बनने से ग्रामीण विकास, आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने की समस्या खत्म होने से स्थानीय जीवन स्तर में सुधार होगा और क्षेत्रीय विकास की गति नई दिशा में बढ़ेगी। खासकर विधानसभा क्षेत्र रामनगर के दूर दराज के पहाड़ी इलाकों में सीधा सड़क संपर्क होने से सुरक्षा अभियानों में आसानी होगी और आम लोगों के आवागमन की दैनिक दुश्वारियां कम होंगी। विकास के नए द्वार खुलेंगे और रोजगार व सुविधाओं के अभाव में होने वाला पलायन रुकेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामीण विकास के दूरदर्शी विजन का ही परिणाम है कि आज वे दूर दराज के ग्रामीण इलाके भी सड़क संपर्क से जुड़ने जा रहें हैं जो आजादी के कई दशकों बाद भी सड़क संपर्क की सुविधा से वंचित थे।
विज्ञापन

-डाॅ. सुनील भारद्वाज, विधायक, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें