फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ढाई करोड़ से सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रशासन की तरफ से सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत लगभग 2.55 करोड़ की लागत से स्कूल में आठ नए कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। लंबे समय से भवन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इस स्कूल के लिए यह परियोजना बड़ी राहत लेकर आई है।
विज्ञापन

वर्ष 1962 में स्थापित इस स्कूल को साल 2005 में अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया गया था, लेकिन इसमें जरूरत के मुताबिक कमरे नहीं होने के कारण काफी परेशानी बनी हुई थी। क्षेत्र के पूर्व सरपंच हंस राज ठाकुर ने बताया कि इस सह शैक्षिक स्कूल में आसपास के कई गांवों के सैंकडों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। स्कूल में पर्याप्त कमरों की कमी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल की पुरानी इमारत जर्जर होने के बाद असुरक्षित घोषित कर दी गई थी और इसके बाद तीन नए कमरों का निर्माण किया गया था। यहां पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। कमरों की कमी के चलते कई बार एक ही कक्ष में अलग-अलग कक्षाओं को बैठाना पड़ता था, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्कूल प्रशासन द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष अतिरिक्त कमरों की मांग उठाई गई थी। इसके अलावा स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी स्कूल के भवन विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया था। जिसकी डीपीआर तैयार कर भेजी गई थी। यह लोगों की काफी पुरानी मांग थी। इसके पूरा होने से काफी राहत मिलेगी।
-
कक्षाओं की कमी होगी दूर, बनेंगे आठ नए कमरे

विभागीय जानकारी के अनुसार, स्वीकृत परियोजना के तहत आठ आधुनिक कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्कूल में कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो पाएगा और विद्यार्थियों को बैठने व पढ़ाई के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों में खुशी
मुल्ख राज, निर्मल सिंह, किशोर सिंह, अविनाश शर्मा व अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह स्कूल विंटर जोन में आता है। जहां सर्दी के मौसम में काफी बर्फबारी भी होती है। ऐसे में स्कूल का बुनियादी ढांचा कमजोर और अपर्याप्त होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से स्कूल में आधारभूत सुविधाओं की कमी से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। अब नए कमरों के निर्माण से बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। वहीं छात्रों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द निर्माण कार्य पूरा होने से उन्हें राहत मिलेगी।

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने नए कमरों के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे की काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सुनील कुमार थुसु, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें