फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल के नेतृत्व में रियासी पुलिस ने आरके पैलेस होटल जिज चौक कटड़ा में हाल में एक हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। बीते दो मई को धारदार हथियारों से लैस आरोपियों ने होटल में घुसकर जसविंदर सिंह पर हमला किया था। घायल को सीएचसी कटड़ा ले जाया गया था। पुलिस थाना कटड़ा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा भागने की कोशिश की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों में अक्षय (21) साहिल (21), सूरज (26) और राहुल (23) सभी निवासी सेरवाड़ (कटड़ा) शामिल हैं। इस मामले में शामिल दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें