फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कैदियों की सुविधाओं व कानूनी सहायता का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डालसा) उधमपुर की ओर से जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल में संचालित कानूनी सहायता क्लिनिक के कार्यों की समीक्षा की गई और बंदियों को उपलब्ध नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण दल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा डालसा अध्यक्ष कल्पना रेवो, उप-न्यायाधीश एवं डालसा सचिव सुमति शर्मा, मुख्य एलएडीसी पवन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
दौरे के दौरान चेयरपर्सन और सचिव ने जेल कानूनी सहायता क्लिनिक का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। वहां तैनात पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के कार्यों का मूल्यांकन किया। टीम ने जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, साफ-सफाई, रसोईघर, मेडिकल रूम और बैरकों का भी विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें कानूनी सहायता प्रक्रिया एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कैदियों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया गया। निरीक्षण टीम ने बंदियों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने जेल परिसर में मानवीय संवेदनाओं और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें