फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका घाट पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद के सहयोग से शनिवार को नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र की तरफ से देविका घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में घाट पर साख विसर्जन के दौरान पड़ी हुई पॉलिथीन और अन्य अवांछित सामग्री को इकट्ठा कर हटाया गया। साथ ही देविका नदी को स्वच्छ रखने के लिए आम जनता से जागरूकता फैलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस सफाई अभियान में एडीसी प्रेम सिंह ने भी देविका घाट का दौरा किया और वहां साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देविका घाट को हमेशा स्वच्छ रखने में नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र के सदस्य विमल शर्मा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर देविका घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, जिन्होंने श्रद्धा भाव से साख का विसर्जन किया। हालांकि इस दौरान पॉलिथीन और डिस्पोजल सामग्री इधर-उधर फेंक दी गई, जिससे घाट का दृश्य गंदा हो गया। उन्होंने कहा कि पवित्र देविका नदी को मां गंगा की बड़ी बहन का दर्जा प्राप्त है और हमें श्रद्धा के साथ-साथ इसका संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

विमल शर्मा ने बताया कि इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक मिलकर देविका नदी को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें क्योंकि जन भागीदारी के बिना यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें