फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक

विज्ञापन
महिला काॅलेज में आयोजित एंटी रैगिंग पोस्टर ड्राइव में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय महिला कॉलेज उधमपुर की एंटी-रैगिंग समिति की तरफ से उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की कुप्रथा को रोकने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में एंटी-रैगिंग पोस्टर ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कॉलेज की दीवारों पर एंटी-रैगिंग से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा यह संदेश देना था कि रैगिंग एक गंभीर अपराध है, जिसके शैक्षणिक और कानूनी स्तर पर कठोर परिणाम हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाकर रैगिंग में संलिप्त होने वालों को कड़ा संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया और रैगिंग मुक्त परिसर के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नलिनी पठानिया ने एंटी-रैगिंग समिति को इस प्रेरणादायी एवं जानकारी-पूर्ण अभियान के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


एंटी-रैगिंग समिति की संयोजक प्रो. स्वर्णा देवी ने भी छात्रों के सहयोग की प्रशंसा की और शिक्षण संस्थानों से इस भयावह प्रथा को जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की आशा व्यक्त की। कहा कि यह अभियान कॉलेज प्रशासन की रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता नीति और सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें