फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एडीसी भद्रवाह ने किया एसडीएच का दौरा, बच्चों को दवाइयां वितरित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) भद्रवाह का दौरा कर अतिरिक्त उपायुक्त भद्रवाह सुनील कुमार भुत्याल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव थनाला के उन बच्चों को छह माह की दवाइयां वितरित कीं, जो त्वचा रोग से पीड़ित हैं। दवा वितरण कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) भद्रवाह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बताया गया कि दवाइयों पर होने वाला व्यय उपायुक्त डोडा हरविंदर सिंह द्वारा रेड क्रॉस फंड से उपलब्ध कराई गई राशि से वहन किया गया, जिससे प्रभावित बच्चों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित हो सकी। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बच्चों के उपचार की नियमित निगरानी की जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

इसके पश्चात एडीसी ने भद्रवाह क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किला भद्रवाह स्थित जलाशय, पुनेजा वाटर फिल्टर प्लांट, चिनोत तथा गागल फिल्टर प्लांट का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जल शुद्धिकरण, भंडारण क्षमता और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि जनस्वास्थ्य और पेयजल की गुणवत्ता प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें