फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बेहतर सड़कें, मोबाइल कनेक्टिविटी और सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने के उठाए मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने वीरवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने संवेदनशील इलाकों विशेषकर डुडू, बसंतगढ़ और कुलवंता में रणनीतिक सड़क अवसंरचना, मोबाइल कनेक्टिविटी तथा सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पर्वतीय और सुदूर क्षेत्रों में लगभग 18 साल के बाद आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। रणनीतिक महत्व के बावजूद क्षेत्र दशकों से विकास और बुनियादी ढांचे की दृष्टि से उपेक्षित रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था में खामियों का लाभ उठाकर आतंकी ठिकाने बनाने और आवाजाही के मार्ग विकसित कर रहे हैं। डॉ. भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि ऑल वेदर रोड का अभाव और भरोसेमंद मोबाइल एवं संचार नेटवर्क की कमी सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई में बाधा उत्पन्न कर रही है। इस कारण नागरिकों में भय और पलायन की स्थिति बन रही है।
रक्षा मंत्री को सौंपे प्रतिवेदन में विधायक ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन, मोबाइल संचार टावरों की स्थापना तथा स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को शीर्ष प्राथमिकता देने की मांग की है।
विज्ञापन

विशेष रूप से ये रखीं मांगें
• रौनदोमैल-रामनगर-बसंतगढ़ सड़क को णनीतिक कॉरिडोर के रूप में डबल लेन किया जाए।
• प्रमुख संपर्क सड़कों का निर्माण/उन्नयन : डुडू-सेओज धार, कुलवंता-जोफर-मारता कुलथियान-चिगला बलोटा, मार्ता जोफर-धार रोड, कैथा-चिगला बलोटा, खानेड-चोच्रू गल्ला तथा लौधरा-गब्बर ललौन
विज्ञापन

• घार कट्यास, पलाल, घुर्शाल और बगान में टावरों की स्थापना
• सभी पंचायतों में वेतनभोगी ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) का गठन
• प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं एसपीओ के रूप में युवाओं की विशेष भर्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें