फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शार्ट फिल्म जिंदगी से न खेल का डीसी ने किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर नेहरू यूथ क्लब गढ़ी के कलाकारों द्वारा बनाई गई शार्ट फिल्म जिंदगी से न खेल का बुधवार को डीसी सलोनी राय द्वारा विमोचन किया गया। डीसी ने सभी कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि जिस विचार से शॉर्ट फिल्म को बनाया गया है वह सराहनीय है। जो लोग अपनी जिंदगी से खेलते हैं, नशा करते हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, यह उनके लिए कड़ा संदेश है कि वह जिंदगी की कीमत को समझें। साथ ही डीसी ने आग्रह किया कि वह वीडियो को ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि सामाजिक संदेश से जागरूकता फैल सके।
विज्ञापन

सुदेश सुल्तानपुरी की ओर से निर्देशित फिल्म में अरुण शर्मा, रशपाल सिंह, राहुल सुंबरिया, साहिल शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। अंकु, अजय ठाकुर, अरुण और राजपाल ने भी योगदान दिया। यहां नरेश कुंडल, शीतू सधोत्रा, स्वर्णदीप उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें