रियासी। वंदे मातरम के द्वितीय चरण के अभियान के दूसरे दिन जिला विकास आयुक्त निधि मलिक के मार्गदर्शन में जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले भर के विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त शिक्षण संस्थानों की सुबह की सभाओं में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया। यह गतिविधियां जिला प्रशासन द्वारा वंदे मातरम की विरासत को संजोने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद के मूल्यों को स्थापित करने के प्रयासों का अभिन्न अंग हैं।