फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: काली माता मंदिर टी-मोड में हुआ वार्षिक भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते काली माता मंदिर टी-मोड़ में वीरवार को वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने पहली कतार में लगकर माता रानी के दर्शन कर घर-परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत काका पुजारी ने बताया कि यह भंडारा हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इस बार मकर संक्रांति पर एकादशी होने के कारण इसे दूसरे दिन आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में विशाल जागरण का भी आयोजन किया जाना था लेकिन वीरवार को चक्का जाम होने की वजह से जगराते को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें