फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जोहनू-धंदाल सड़क की जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक जगानू के अंतर्गत जोहनू-धंदाल सड़क की सड़क की मरम्मत (एक किलोमीटर के हिस्से) का काम जल्द पुरा किया जाएगा। पॉटहोल्स प्रोग्राम 2024-25 के तहत इसके मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी गई है और लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस योजना पर कुल 24.19 लाख लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी इस खराब सड़क के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।
वहीं अब पॉटहोल्स प्रोग्राम के तहत जल्द इस सड़क की मरम्मत कर समस्याओं से राहत दिलाई जाएगी। सड़क की सतह को समतल कर गड्ढों की भराई की जाएगी और जहां आवश्यकता होगी वहां पैचवर्क किया जाएगा। विभागीय जानकारी के मुताबिक पॉटहोल्स प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सड़कों को सुरक्षित बनाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
विज्ञापन


वहीं इसको लेकर स्थानीय मोहनलाल शर्मा, आशा देवी, सुरजीत सिंह, सोनू सिंह व अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब काम शुरू होने से सड़क हादसों का खतरा कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। पहले सड़क की जर्जर हालत और इसपर बने गड्ढों के कारण आवाजाही को लेकर काफी समस्या पेश आ रही थी। खासकर गड्ढों के कारण वाहन हादसों का गंभीर जोखिम बना हुआ था। मरम्मत होने से सभी परेशानियों से राहत मिलेगी।
-

पॉटहोल्स प्रोग्राम के तहत जोहनू-धंदाल सड़क के मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है और इसकी प्रक्रिया पुरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पुरा किया जाएगा।--एईई रोहित गुप्ता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें