फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौंगरी-अज्जल रोड पर जल्द शुरू होगा गड्ढों की भराई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील मौंगरी की मौंगरी-अज्जल रोड को जल्द ही गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने पॉटहोल्स प्रोग्राम के तहत मरम्मत कार्य को मंजूरी दी है। मौंगरी से अज्जल रोड के फेज-1 में कुल 1.0 किलोमीटर लंबाई में गड्ढों की भराई और सड़क की बहाली का कार्य किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 24.25 लाख का टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस पॉटहोल्स प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सड़कों को सुरक्षित बनाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। मौंगरी-अज्जल मार्ग क्षेत्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कई गांवों को तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ता है। सड़क की मरम्मत से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय अशोक सिंह, करतार सिंह, केशव शर्मा, राजकुमार, सोहनलाल ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है जब गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी इस खराब सड़क के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।
विज्ञापन

अब समस्या के समाधान के लिए फेज-1 के तहत सड़क की सतह को समतल कर गड्ढों की भराई की जाएगी और जहां आवश्यकता होगी वहां पैचवर्क किया जाएगा। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि मरम्मत कार्य लंबे समय तक टिकाऊ रहे। काम पूरा होने के बाद सड़क पर वाहन चलाना सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने टेंडर जारी होने पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब काम शुरू होने से सड़क हादसों का खतरा कम होगा और परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कोट
मौंगरी-अज्जल सड़क पर गड्ढों की भराई के काम को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें