फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नव वर्ष पर हुई बर्फबारी से टूटा सूखा दौर, बड़ी संख्या में पर्यटक लौटे भद्रवाह

विज्ञापन
भद्रवाह के गुलदंडा में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
भद्रवाह। लगभग दो महीने से चले आ रहे लंबे सूखे दौर के बाद नव वर्ष के दिन हुई ताजा बर्फबारी ने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई संजीवनी दी है। बर्फबारी के बाद इस इलाके के सबसे प्रसिद्ध स्थल गुलदंडा में पर्यटकों की आमद में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो क्षेत्र के प्रमुख ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में से एक है।
विज्ञापन


भद्रवाह कस्बे से करीब 25 किलोमीटर दूर और लगभग 9,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुलदंडा में 1 जनवरी को ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ से ढके घास के मैदानों और आसपास की पहाड़ियों ने इस इलाके को खूबसूरत शीतकालीन पर्यटन स्थल में तब्दील कर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों को आकर्षित किया, जिनमें से कई लोग बर्फ का आनंद लेते और प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद करते नजर आए।
इस बर्फबारी से स्थानीय होटल व्यवसायियों, गेस्ट हाउस संचालकों और पर्यटन से जुड़े अन्य लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बर्फबारी न होने के कारण पर्यटन व्यवसाय मंदा पड़ा हुआ था, लेकिन अब होटलों और गेस्ट हाउसों में नई बुकिंग शुरू हो गई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने आने वाले दिनों में हालात और बेहतर होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

पर्यटकों ने भी मौसम में आए अचानक बदलाव पर खुशी जाहिर की। कानपुर से आई पर्यटक आध्या वाजपेयी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नव वर्ष के दिन भद्रवाह पहुंचीं और गुलदंडा में बर्फ से ढके पहाड़ देखकर बेहद खुश हुईं। उन्होंने कहा कि इतनी खूबसूरत बर्फबारी देखकर हम हैरान रह गए। इसने हमारी न्यू ईयर यात्रा को यादगार बना दिया।
वहीं स्थानीय पर्यटन कारोबारी विकास शर्मा ने कहा कि लंबे सूखे दौर के कारण क्षेत्र में हालात लगभग सूखे जैसे हो गए थे, जिससे पर्यटन पर निर्भर लोगों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, इस सर्दी में नाममात्र की भी बर्फबारी नहीं हुई थी, जिससे कारोबार ठप सा हो गया था। नववर्ष के पहले दिन हुई बर्फबारी ने हमें नई उम्मीद दी है। हमें विश्वास है कि अब पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों के लिए मशहूर गुलदंडा बर्फबारी के बाद एक बार फिर शीतकालीन पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले हफ्तों में यदि बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा तो इससे पर्यटन को और मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को जरूरी सहारा मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें