फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष में मन लगाकर नाम का सुमिरन करें : बाई गण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मां राजराजेश्वरी आश्रम में नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आश्रम प्रभारी महात्मा शमा बाई, महात्मा त्रिपुरा बाई एवं महात्मा संयमी बाई की अध्यक्षता में जिले भर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बाई गण ने संगत को समझाया कि नवस्फूर्ति, नवचेतना, नव उमंग एवं उल्लास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। अतीत की कमियों और कमजोरियों से सबक लेते हुए दृढ़ निश्चय और संकल्प के साथ जीवन में अध्यात्म मार्ग पर निश्चयात्मकता के साथ लक्ष्य की प्राप्ति करें।
उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म की सौगात दोबारा नहीं मिलेगी। बाईगण ने कहा कि दुखों का निवारण भगवान को याद करने से होगा। नववर्ष में मन लगाकर नाम का सुमिरन करें क्योंकि गया वक्त वापस नहीं आता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला स्टेट मोर्चा की प्रवक्ता एडवोकेट सुहानी और विशाल कटोच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि एकजुटता के साथ देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए देश निर्माण में अपना अपना योगदान दें। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें