फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर की कृष्णा मार्किट में जूतों के गोदाम में लगी आग, माल राख

विज्ञापन
गोदाम में आग लगने से जला माल। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की शाह मार्किट के समीप कृष्णा मार्किट में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जूतों-चप्पलों के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के तत्काल बाद दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आठ बजे के करीब आसपास के लोगों ने गोदाम से धुएं का गुब्बार उड़ता देखा तो तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के चंद मिनट में ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन आग बुझने तक गोदाम में रखा सारा माल जल गया।
वहीं मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने बताया कि यह गोदाम बस अड्डा पर स्थित एनएस एंटरप्राइजेज नामक दुकान का था, जिसमें प्लास्टिक और रबड के जूते-चप्पल रखे थे। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है लेकिन पीड़ित दुकानदार के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आग सुबह के समय लगी थी, रात के समय लगती तो अधिक नुकसान हो सकता था। दमकल विभाग की टीम ने सराहनीय काम किया और सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंच कर आग को पूरी तरह से काबू कर लिया।
जितेंद्र बरमानी ने प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ित दुकानदार के लिए मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई के लिए व्यापार मंडल भी अपनी तरफ से पीड़ित दुकानदार की हर संभव सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें