डोडा। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 7वीं वाहिनी एसएसबी जम्मू की तरफ से 30 दिवसीय कंप्यूटर कोर्स का सफल समापन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डोडा जिले के गंदोह क्षेत्र के दूर-दराज़ इलाकों के 30 युवाओं के लिए आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रों के बेरोजगार और गरीब युवाओं को कौशल प्रदान करना था, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आजीविका का स्थायी स्रोत विकसित कर सकें। इस अवसर पर लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट चैन सिंह ने युवाओं से प्राप्त कौशल का सही उपयोग करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रेरक बनने का आह्वान किया।