फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, किसान वर्ग में निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह जिला उधमपुर में भी मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन बदला रहा। दिनभर घने बादल छाए रहे और दोपहर को कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हुई, लेकिन फिर तेज धूप भी निकल आई। वहीं खुलकर बारिश न होने से किसान निराश हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों के मुताबिक रविवार को हुई हल्की बारिश ने बीते लगभग दो माह से बने सूखे मौसम की एकरूपता को तोड़ दिया है। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी और सूखे मौसम की वजह से बनी परेशानी से हमें राहत मिलेगी।
पंचायत कोटली बाला के किसान मंगल दास, बोध राज, कृष्ण लाल व अन्य ने कहा कि लंबे समय से मौसम खुश्क बना हुआ है। जिसके चलते हम अभी तक गेहूं की बुआई नहीं कर पाए हैं। अब मौसम विभाग की तरफ से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई थी, लेकिन फिर भी खुलकर बारिश नहीं हुई है। बारिश की देरी से गेहूं की बुआई का समय निकलता जा रहा है, जो लोहड़ी से पहले तक होता है। उम्मीद है कि जल्द अच्छी बारिश होगी और हम अपनी फसल की बुआई समय पर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें