उधमपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में उधमपुर पुलिस ने जम्मू से एक महिला नार्को किंगपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन उधमपुर में एनडीपीएस के तहत दर्ज एफआईआर में यह कार्रवाई की गई।
इससे पहले 7 नवंबर 2025 को पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने एक नशा तस्कर आदित्य गुप्ता निवासी आदर्श कॉलोनी, उधमपुर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से हेरोइन बरामद की थी। मामले की आगे की जांच के दौरान नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन में एक और आरोपी की संलिप्तता सामने आई। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गीता देवी निवासी स्ट्रीट नंबर 1, भगतपुरा, फगवाड़ा (वर्तमान पता राजीव नगर, नरवाल, जम्मू) को गिरफ्तार किया। ड्रग नेटवर्क में अतिरिक्त फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।