फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सांबा, अनंतनाग, राजोरी और डोडा ने अपने-अपने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से अंतर जिला यूटी स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट तीसरे भी जारी रहा। इसमें जिले के चार मैदानों में मैच खेले गए। इसमें सांबा, अनंतनाग, राजोरी और डोडा ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

तीसरे दिन सुभाष स्टेडियम के मैदान में दो मुकाबले हुए। इसके पहले मुकाबले में सांबा जिले ने पुंछ को 6 विकेट और 9 रन से हराया। इसमें केतन ने फील्डिंग में प्रभावी योगदान दिया, दो खिलाड़ियों को आउट किया। एक स्टंपिंग और एक रन-आउट।
दूसरे मैच में अनंतनाग ने शोपियां को 40 रन से हराया। इसमें अरसलान राशिद ने 32 रन बनाए, जबकि काशिफ ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए।
वहीं ग्राउंड नंबर दो जिला पुलिस लाइन के मैदान में हुए मुकाबलों के पहले मैच में राजोरी ने कठुआ को हराया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कठुआ ने 15 ओवर में 63 रन बनाए। राजौरी ने 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच, डोडा और बडगाम के मध्य खेला गया। इसमें डोडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। मुख्य योगदान देने वालों में हमाम (31 रन), दानिश भट (24 रन) और अब. मतीन (20 रन) शामिल थे। बडगाम ने जवाब में 15 ओवर में छह विकेट पर 111 रन बनाए और 8 रन से मैच हार गया। बडगाम के लिए अर्श बिन अहद ने सबसे ज़्यादा 45 रन बनाए। दानिश भट ने डोडा के लिए तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

ग्राउंड नंबर 3 जीडीसी बाॅयज के मैदान में भी दो मैच खेले गए । पहले मैच में जम्मू ने श्रीनगर को 15 रन से हराया। दूसरे मैच में कुलगाम ने बारामुला को हराया। कुलगाम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया।
ग्राउंड नंबर 4 शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी मैदान में प्रतियोगिता के पहले मैच में गांदरबल ने किश्तवाड़ को हराया। दूसरे मैच में पुलवामा ने उधमपुर को 10 विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें