इको-फ्रेंडली स्कूल डेस्क की खेप को हरी झंडी दिखाती डीसी सलोनी राय
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। उधमपुर की डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी का दौरा किया। स्कूल को रीसाइकिल किए गए बेकार सामान से बने इको-फ्रेंडली डेस्क सौंपे।
ये डेस्क एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज और आईपीसीए ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत स्कूल को दिए। इस मौके पर उधमपुर-रियासी रेंज के संयुक्त शिक्षा निदेशक जगदीश चंद्र और मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रशासन, स्टाफ सदस्यों और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने एसबीआई कार्ड और आईपीसीए के सराहनीय सीएसआर प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण की स्थिरता में योगदान देने में ऐसी इको फ्रेंडली पहल के महत्व पर जोर दिया।