उधमपुर। विधानसभा में विपक्ष के उपनेता एवं विधायक पवन कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को उधमपुर पश्चिम की अपनी विधानसभा में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया। यह सड़क पीएमजीएसवाई रोड डबरेह से एमएस डडयाल को जोड़ेगी तथा इसमें मदन लाल एवं सीता राम के आवासों तक सीधा लिंक मार्ग भी शामिल है। यह परियोजना नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इसकी टेंडर लागत 438.11 लाख, आवंटन लागत 3,12,45,097.47 और रखरखाव लागत 39,82,802 रुपये है।
विधायक ने कहा कि इस सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। ग्रामीण अवसंरचना सुदृढ़ होगी तथा शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम बनेगी।
उद्घाटन समारोह में वरिंदर बडयाल, सुनील मगोत्रा (मंडल प्रधान, उधमपुर), अजीत सिंह (पूर्व पंच), गिरधारी लाल शर्मा व अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।