फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हड़ताल को अनुशासनहीनता माना जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के द्राबशाला में रटले जल शक्ति (रटले डैम) परियोजना में श्रमिकों द्वारा संभावित हड़ताल की चर्चाओं को देखते हुए मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स कंपनी ने चेतावनी नोटिस जारी किया है। कंपनी ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की हड़ताल या काम बंद करने की कार्रवाई को अनुशासनहीनता माना जाएगा, जिसके गंभीर परिणाम होंगे। कंपनी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया कि किसी भी प्रकार की हड़ताल, कामबंदी या उत्पादन रुकावट कंपनी के नियमों के विरुद्ध है। ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति, कानूनी कार्रवाई और परियोजना कार्यों को अनिश्चितकाल के लिए रोकने जैसी कठोर कार्रवाइयां की जाएंगी। हालांकि आज भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें