उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की मासिक बैठक यूटी अध्यक्ष विनोद शर्मा और जिला अध्यक्ष लेख राज परिहार के नेतृत्व में हुई। इसमें मिड डे मील की बकाया राशि जारी करने और पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की मांग की है।
विनोद शर्मा ने शिक्षकों के वास्तविक और ज्वलंत मुद्दों को उठाया और शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा सचिव से जम्मू-कश्मीर के हजारों शिक्षकों के कल्याण के लिए इन मुद्दों को हल करने का आग्रह किया।
आरईटी योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के पक्ष में व्यापक स्थानांतरण नीति का ज्वलंत मुद्दा उठाते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस मुद्दे के समाधान की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशक से शिक्षकों की मास्टर्स में डीपीसी जारी करने की भी मांग की।