फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बगलिहार डैम स्पिलवे के गेट खोले, चिनाब का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) ने रविवार को लोगों से चिनाब नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की है। 900 मेगावाट बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट चंदरकोट के अधिकारियों ने जमा हुई गाद को बाहर निकालने के लिए सभी स्पिलवे गेट खोल दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीआरएफ अधिकारियों ने कहा, स्पिलवे गेट खुलने की वजह से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और नदी के किनारे के इलाकों में जाने से बचें, क्योंकि तेज़ बहाव बहुत खतरनाक हो सकता है। अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा है कि यह सलाह सावधानी के लिए है और इसका मकसद पानी का लेवल नॉर्मल होने तक लोगों की सुरक्षा पक्का करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें