फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग श्रवण करने से विवेक की जागृति होती है : शमा बाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से गांव थाती में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मां राज राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा शमा बाई ने कहा कि सत्संग श्रवण करने से विवेक की जागृति होती है तथा ज्ञान भक्ति और शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। ज्ञानी संतों का संग बड़े भाग्य से प्राप्त होता है।
वहीं महात्मा त्रिपुरा बाई और महात्मा संयमी बाई ने अपने प्रवचनों में संगत को समझाया कि आत्म ज्ञान बिना जीवन पशु तुल्य है। उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान प्राप्ति के पश्चात ही जीवन में बदलाव आता है और आदमी का जीवन धन्य हो जाता है, खुशहाल हो जाता है। सांसारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए हमें निरंतर भगवत चिंतन करना चाहिए। भगवान के नाम का सुमिरन करने और भजन ध्यान करने से ही मानव का कल्याण होगा। इस अवसर पर जोगिन्द्र कुमार, चुन्नीलाल गोस्वामी, रोहित कुमार, अशोक कुमार, जय कृष्ण, काका राम, रामलाल, किरण कुमार, कन्हैयालाल तथा जगदीश चंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें