कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विवि के डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या खजूरिया ने उपलब्धि हासिल की।
उन्हें आईआईटी कानपुर द्वारा संचालित मार्केटिंग और प्रबंधन-I पाठ्यक्रम में 90 फीसदी अंक हासिल कर एलीट प्लस गोल्ड बैज मिला है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी एनपीटीईएल पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शामिल करता है। दिव्या की उपलब्धि उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और डीवाईडी ढांचे द्वारा पोषित लचीलेपन और कठोरता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।