फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लिफ्ट चल नहीं रही, बिजली कटौती से नहीं हो रहे एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर में सुविधाओं की कमी पर तहसील पंचैरी के पूर्व बीडीसी चेयरमैन जीवन शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लिफ्ट नहीं चल रही है। बिजली कटौती से मरीजों को एक्सरे व अन्य टेस्ट करवाने के लिए भी दरबदर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को जीएमसी परिसर में अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे पूर्व बीडीसी अध्यक्ष ने बताया कि जीएमसी उधमपुर में उनके सहयोगी दीप सिंह संधू की पत्नी का ऑपरेशन हुआ था और उन्हें वार्ड में स्थानांतरित करना था लेकिन लिफ्ट बंद थी। इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक से बात की कि तो उन्होंने बेहद गैर जिम्मेदारी से कहा कि पहले जब लिफ्ट नहीं थी, तब भी काम चलता था। बताया कि करीब 6 महीने पहले निर्माण कार्य के चलते जेसीबी से बिजली की तारें कट गई थीं जिसके कारण लाइट की सप्लाई बाधित है और लिफ्ट अब भी बंद है।
उन्होंने कहा कि अगर वह हमसे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो गरीबों से कैसा करते होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे एक अन्य साथी की माता का एक्सरे करवाना था और सुबह जीएमसी में बिजली बंद होने के कारण दोपहर दो बजे आने को बोला गया। इन सब सवालों पर चिकित्सा अधीक्षक के बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है। इसलिए जीएमसी प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए क्योंकि जीएमसी उधमपुर पर जिला की चार विधानसभाओं के मरीजों को संभालने की जिम्मेदारी है। हालात ये हैं कि बिजली जाने पर जेनरेटर तक की व्यवस्था नहीं है। चेतावनी दी कि अगर लोगों को इस तरह से परेशान करना बंद नहीं किया तो इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें